JSSC ने TDPL एजेंसी को लेकर जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण, भ्रामक खबरों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
JSSC ने TDPL एजेंसी को लेकर जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण, भ्रामक खबरों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने TDPL एजेंसी को लेकर प्रकाशित एक समाचार के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि एजेंसी का आयोग की किसी भी परीक्षा के संचालन या परीक्षा प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। आयोग ने इस संबंध में विस्तृत सूचना जारी कर अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
JPSC विवाद पर कांग्रेस का पलटवार, बाबूलाल मरांडी को आत्मचिंतन की नसीहत
आयोग ने बताया कि कुछ समाचारों में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023, झारखंड तकनीकी/विशिष्ट स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के आयोजन में TDPL एजेंसी की भूमिका का उल्लेख किया गया है। JSSC ने इसे पूरी तरह तथ्यहीन बताते हुए कहा कि इन परीक्षाओं के संचालन, परीक्षा प्रबंधन या किसी भी परीक्षा संबंधी कार्य में TDPL की कोई भागीदारी नहीं रही है।
JPSC और JSSC की सभी नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा: चम्पाई सोरेन
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड वनरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रकाशित दावे भी सही नहीं हैं। आयोग के अनुसार, वनरक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए संबंधित अधियाचना अभी तक आयोग को प्राप्त ही नहीं हुई है।
JSSC ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि कार्यालय आदेश संख्या-131, दिनांक 20 मई 2025 के तहत TDPL एजेंसी को परीक्षा संबंधी सभी कार्यों से डी-एम्पैनल किया जा चुका है। आयोग के अनुसार, इसके बाद ही नहीं बल्कि आयोग द्वारा संचालित वर्तमान और भावी परीक्षाओं के संचालन, परीक्षा प्रबंधन या अन्य परीक्षा संबंधी गतिविधियों में भी एजेंसी की कोई भूमिका नहीं है।
चांडिल NH-33 गोलचक्कर पर खड़े टैंकर में भीषण आग, यातायात बाधित; शॉर्ट सर्किट की आशंका
आयोग ने यह भी कहा कि उसकी प्रतिष्ठा और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाली भ्रामक, असत्य या अपुष्ट सूचनाओं के प्रकाशन और प्रसारण को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति, संस्था या समाचार माध्यम के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा सकती है।
JSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचनाओं और सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

















