Organized gang of cattle thieves busted; one accused arrested, vehicle and livestock recovered.

गोवंश चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन व पशु बरामद

Organized gang of cattle thieves busted; one accused arrested, vehicle and livestock recovered.
Organized gang of cattle thieves busted; one accused arrested, vehicle and livestock recovered.

रांची पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए पशु, एक स्कॉर्पियो वाहन, मोबाइल फोन तथा रस्सियां बरामद की हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 25-26 जुलाई की रात करीब चार बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजा उल्लातु क्षेत्र में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं की चोरी की नीयत से एकत्रित हुए हैं। सूचना के आधार पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

RKDF
Adv

पुलिस टीम ने नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउल्लातु परताडीह टोला के समीप एक काले रंग की स्कॉर्पियो के पास सात-आठ लोगों को पशुओं को वाहन में लादते हुए देखा। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी वाहन और पशुओं को छोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तबरेज अंसारी (35 वर्ष), पिता स्व. तसलीम अंसारी उर्फ लोहा अंसारी, निवासी काटमकुली, थाना पिठौरिया, जिला रांची के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि गिरोह के सदस्य रांची के ग्रामीण इलाकों से गाय, बैल, बकरी और बछड़ों की चोरी कर उन्हें बेचने का काम करते हैं।

पुलिस ने मौके से तीन बछड़े, एक बैल, एक गाय, एक स्कॉर्पियो वाहन, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और प्लास्टिक की रस्सियां बरामद की हैं। मामले में नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now