जस्टिस सूर्यकांत आज बनेंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में शपथ लेंगे। वे मौजूदा CJI जस्टिस बी.आर. गवई का स्थान लेंगे, जिनकाा कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। जस्टिस सूर्यकांत का CJI के रूप में कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में जस्टिस सूर्यकांत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर, कानून मंत्री तथा देश की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
जस्टिस सूर्यकांत के पास न्यायाधीश के रूप में 20 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में जज रहे और बाद में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं। 2019 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिनमें अनुच्छेद 370 से जुड़े मामले, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की आजादी, लोकतंत्र व चुनावी सुधार, भ्रष्टाचार विरोधी मामले, पर्यावरण संरक्षण और लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकार शामिल हैं। इन फैसलों ने भारतीय न्यायशास्त्र में गहरी छाप छोड़ी है।


















