कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रीजली विद्यालय में स्टीम बॉयलर फटने से 5 कर्मचारी घायल

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रीजली विद्यालय में स्टीम बॉयलर फटने से 5 कर्मचारी घायल

Share
Link copied

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रीजली विद्यालय में स्टीम बॉयलर फटने से 5 कर्मचारी घायल

कोडरमा, 16 दिसंबर : झारखंड के कोडरमा जिले में तिलैया डैम स्थित प्रतिष्ठित ग्रीजली विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल की लॉन्ड्री में लगा आयरन स्टीम बॉयलर अचानक फट गया। इस हादसे में 5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

घायलों ने बताया कि बॉयलर पिछले चार दिनों से खराब चल रहा था और उसे बदलने की मांग बार-बार की जा रही थी। हालांकि, स्कूल प्रबंधन की ओर से इसे टालते रहने के कारण आज यह दुर्घटना घटित हो गई। सभी घायल कर्मचारी बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं।इस घटना पर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि लॉन्ड्री में स्टीम बॉयलर फटने से हादसा हुआ और सभी घायलों का पूरा इलाज कराया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने बॉयलर के पहले से खराब होने की बात से इनकार किया है।

ग्रीजली विद्यालय कोडरमा जिले का एक प्रमुख आवासीय विद्यालय है, जहां बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से छात्र पढ़ाई करने आते हैं। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान में रखरखाव की इस तरह की लापरवाही सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाती है।फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। घटना की जांच की मांग उठ रही है ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow