श्रमिक सुधारों से मजदूरों के जीवन में आएगा बदलाव.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : भाजपा राँची महानगर जिला के मोरहाबादी में मजदूरों के बीच केंद्र की मोदी सरकार की श्रमिक सुधारों से जुड़े पत्रक एवं कानून से मजदूरों को होने लाभ की जानकारी दी गई। मोरहाबादी में मजदूरों को संबोधित करते हुए महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा कि श्रमिक सुधार कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरीबों, मजदूरों के प्रति चिंता को दर्शाता है।

श्रमिक सुधारों से मजदूरों के जीवन में आएगा बदलाव.

उन्होने कहा कि मोदी सरकार की कृषि सुधारों के माध्यम से मजदूरों के आमदनी, स्वास्थ्य और भविष्य की चिंता की है जो प्रधानमंत्री के अंतिम व्यक्ति के प्रति चिंता को दर्शाता है। कार्यक्रम में बरियातू मंडल अध्यक्ष बलसाय महतो, सत्यम सत्यदर्शी, अनुप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर भाई उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow