Major crackdown by Godda Police: Three notorious criminals arrested in the Poraiyahat firing incident; weapons and vehicle seized.

गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोड़ैयाहाट फायरिंग कांड में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियार-वाहन बरामद

Major crackdown by Godda Police: Three notorious criminals arrested in the Poraiyahat firing incident; weapons and vehicle seized.
Major crackdown by Godda Police: Three notorious criminals arrested in the Poraiyahat firing incident; weapons and vehicle seized.

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में 18 जून 2026 को हुए जानलेवा हमले और फायरिंग कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में गोड्डा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त हथियार, वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोड़ैयाहाट पंचायत के उप मुखिया अनुपम कुमार पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन पर पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या-75/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

SIT द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी अंकित यादव, नयन कुमार यादव और अमरकांत गिरी उर्फ कारु को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि यह हमला शैलेन्द्र भगत हत्या कांड में गवाही देने के कारण प्रतिशोध में योजनाबद्ध तरीके से किया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार व एक गोली, एक बोलेरो वाहन तथा दो मोबाइल फोन विधिवत जब्त किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित यादव, नयन कुमार यादव और अमरकांत गिरी उर्फ कारु शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक पिस्टल एवं चार गोली, एक देशी कट्टा एवं एक गोली, एक बोलेरो वाहन, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी अंकित यादव और नयन यादव के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now