भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
रामगढ़, आकाश/अशोक.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़ : भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को सुभाष चौक रामगढ़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि हेमंत सरकार सिर्फ सत्ता सुख भोगने के लिए सत्ता में आई है। खुद को आदिवासियों का हितैषी बताकर सिर्फ ठगा है। राज्य में ट्रांसफर, पोस्टिंग, कोयला, बालू जैसे आवैध व्यापार फल फूल रहें है। बलात्कार, हत्या और रंगदारी की घटनाएं बढ़ रही है। विपक्षियों की आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी नाकामी को छुपाने के लिए असंवैधानिक तरीके से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर एफआइआर दर्ज कराए है, जिसका भाजपा विरोध करती है। मौके पर प्रो संजय सिंह, उमेश प्रसाद, बिरसा हांसदा, रविंद्र शर्मा, नरेंद्र चंचल, सुबोध सिंह, कैंट मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन, भगवान प्रसाद, सत्यजीत चौधरी, संतोष साह, प्रवीण कुमार सोनू, सुशांत पांडे, शिव कुमार, रमेश कुमार महतो,जितेंद्र भगत,संजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र गोप आदि मौजूद थे।

















