जिले में वृहत स्तर पर आज से चलेगा मास्क जुर्माना अभियान : उपायुक्त.

जिले में वृहत स्तर पर आज से चलेगा मास्क जुर्माना अभियान : उपायुक्त.

Share
Link copied

देवघर : वर्तमान में एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार देवघर जिला अन्तर्गत लोगों को सतर्क व जागरूक करने के उदेश्य से कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन व मास्क जुर्माना अभियान चलाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

इसके अलावे दिनांक-02 अपै्रल से 03 अप्रैल तक शहरी क्षेत्र के विभिन्न चिन्ह्त चौक-चौराहों यथा-वीर कुंवर सिंह चौक, बरमसिया चौक, टाॅवर चौक, उत्पाद कार्यालय के निकट का तिराहा, पंडित शिवराम चौक, सत्संग चौक के समीप, बस स्टैंड चैक से बजरंगी चौक तक एवं बाजला चैक के समीप सघन जागरूकता-सह-अर्थदण्ड अभियान चलाने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

इसके अलावे सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों व अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में थाना प्रभारी से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जांच अभियान चलाने का निदेश दिया गया है। ज्ञात हो कि आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा इस संबंध में 50 रूपये का अर्थदण्ड निर्धारित किया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow