मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हुई बैठक.

मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हुई बैठक.

Share
Link copied

राँची : मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए आज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी के अध्यक्षता में उनके आवास पर सभी गठबंधन दलों, समर्थक दलों एवं समान विचारधारा वाले दलों की बैठक आयोजित की गई।

मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हुई बैठक.

उक्त बैठक में महागठबंधन प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए रणनीति बनाई गई, जिसके तहत गठबंधन दल एवं सहयोगी दलों की एक समन्वय समिति (कोऑर्डिनेशन कमिटी) बनाई गई जो पूरे उपचुनाव के दौरान क्षेत्र में सजग रह कर महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार का निर्देशन करेंगे।

मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हुई बैठक.

समन्वय समिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री बन्ना गुप्ता, श्री राजेश ठाकुर, राजद से श्री अभय सिंह, श्री रंजन कुमार, सी पी आई से श्री महेंद्र पाठक, श्री अजय सिंह, सी पी आई (एम) से श्री गोपिकान्त बक्शी, श्री प्रकाश विप्लव, सी पी आई (एम एल) से श्री जनार्दन प्रसाद, श्री शुभेंदु सेन, झा.मु.मो. से श्री विनोद कुमार पाण्डेय एवं श्री सुप्रियो भट्टाचार्य शामिल हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow