बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा के अध्यक्षता में बैठक संपन्न.

बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा के अध्यक्षता में बैठक संपन्न.

Share
Link copied

लातेहार : आईटीडीए कार्यालय कक्ष में बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के ससमय भुगतान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा ने की। बैठक में सबसे पहले पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर संस्थानों की सूची का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया एवं 16 जनवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थानों का जांच प्रतिवेदन जमा करने की बात कही गई। इसके पश्चात अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति पर चर्चा की गई।

जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक चयनित 45 संस्थानों का सत्यापन कर जांच की जानकारी नहीं दी गई है जिस पर आईटीडीए निदेशक श्री ततमा के द्वारा सभी संस्थानों का सत्यापन कर अविलंब रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। बैठक में अन्य कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया एवं जिला कल्याण पदाधिकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी विष्णु प्रसाद पंडित, लव कुमार समेत सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मौजूद थे।

लातेहार, मो०अरबाज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow