दहेज प्रथा के विरोध में गोलबंद हुआ मुस्लिम समाज.

दहेज प्रथा के विरोध में गोलबंद हुआ मुस्लिम समाज.

Share
Link copied

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के नारायणपुर जामा मस्जिद में दहेज प्रथा को रोकने एवं समाज में जागरूकता लाने को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें जामताड़ा देवघर गिरीडीह एवं धनबाद के मुस्लिम समाज के सभी मसलक के लोगों ने शिरकत किया और दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ गोलबंद होकर इसे कड़ाई के साथ रोकने का निर्णय लिया। सभी मसलक मुसलमानों ने नारायणपुर जामा मस्जिद में यह निर्णय लिया कि दहेज एक सभी समुदाय के लिए अभिशाप है।

नारायणपुर जामा मस्जिद में आए हुए उलेमाओं ने कहा दहेज प्रथा को रोकने के लिए सरकार ने कानून तो बनाया है लेकिन जागरूकता के अभाव में कई लोग अभी इस कानून से अनभिज्ञ है इसी अनभिज्ञता के चलते कतिपय लोग दहेज प्रथा का शिकार हो रहे हैं साथ ही इस मंच से शपथ पत्र भी दिया गया। जिसमें कहा गया है कि ना दहेज लेंगे और ना ही दहेज लेने देंगे आदि का संकल्प लिया गया।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow