पलामू में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार , जाने कैसे बिछाया पुलिस ने जाल

पलामू में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार , जाने कैसे बिछाया पुलिस ने जाल

Share
Link copied

 

पलामू पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी 

पलामू पुलिस ने टीएसपीसी नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य और बिहार सरकार से एक लाख का इनामी नक्सली जीव लाल यादव उर्फ़ रमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसके पास से नक्सली संगठन के कई सारे पर्चे बरामद किया है ।

अभियान एसपी आईपीएस राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नावाबाजार थाना अंतर्गत तुरीदाग पहाड़ के पास से नक्सली जीव लाल यादव को गिरफ्तार किया गया है इसके ऊपर 2021 में मनातू में पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच हुए मुठभेड़ में भी शामिल था जिसमें उसकी पैर में गोली लगी हुई थी 2024 के अक्टूबर माह में तुरिदर पहाड़ में पुलिस उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में भी शामिल था ।

इसके ऊपर बिहार में 1लाख का इनाम भी घोषित है गिरफ्तार नक्सली टीएसपीसी के शशिकांत जी के दस्ते के सदस्य के रूप में काम करता है ।नक्सली क्षेत्र के काम करने वाले उपभरता ठेकेदारों से डरा धमका कर वसुली करने का काम करता है वही इट्ट भट्टा के मालिकों को धमकाने के लिए ही आ रहा था इसी दौरान पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow