NEET-UG 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास रंग लाया ,झारखंड के सरकारी स्कूलों के 25 छात्रों ने हासिल की सफलता; अंजलि महतो 99.79 परसेंटाइल के साथ रहीं अव्वल
NEET-UG 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास रंग लाया ,झारखंड के सरकारी स्कूलों के 25 छात्रों ने हासिल की सफलता; अंजलि महतो 99.79 परसेंटाइल के साथ रहीं अव्वल

रांची: NEET-UG 2026 के घोषित परिणामों में झारखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नई मिसाल कायम की है। राज्य के सरकारी स्कूलों और झारखंड सरकार के विशेष शैक्षणिक कार्यक्रमों से जुड़े 25 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में सफलता हासिल की। इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन मिलने पर छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

एमजीएम के होमगार्ड कर्मियों को जल्द मिलेगा बकाया वेतन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया भरोसा: सरयू राय
नीरज तिवारी / जमशेदपुर जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड जवानों और आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। जमशेदपुर पश्चिम…

दलमा पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, 11 करोड़ की लागत से बने आधुनिक इको रेस्ट हाउस का जल्द होगा उद्घाटन
माकुलाकोचा में 15 कमरों का इको रेस्ट हाउस तैयार, पिंडराबेड़ा में हैंगिंग डिजाइन वाला रेस्ट हाउस निर्माण के अंतिम चरण में। जमशेदपुर:…

13 साल से नाम बदलकर छत्तीसगढ़ में छिपा था वासेपुर का गैंगस्टर, पुलिस पहुंची तो साथियों ने दिलाई फरारी; मददगारों पर भी FIR
धनबाद: वासेपुर से जुड़े चर्चित आपराधिक मामलों में झारखंड पुलिस ने फरार गैंगस्टरों के खिलाफ शिकंजा कसना तेज कर दिया है। पुलिस…
इस वर्ष अंजलि महतो ने 99.79 परसेंटाइल हासिल कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। अंजलि आकांक्षा कोचिंग प्रोग्रामसे जुड़ी छात्रा हैं। वहीं हिमांशु राज ने 99.60 परसेंटाइल, ऋषि राज आनंद ने 99.30 परसेंटाइल, पूनम कुमारी ने 99.23 परसेंटाइल और सुधाकर कुमार ने 98.27 परसेंटाइलहासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया।

धनबाद की पूनम कुमारी की सफलता सबसे प्रेरणादायक रही। दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने आर्थिक तंगी के बावजूद हार नहीं मानी। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (CM School of Excellence), धनबाद से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त की और 99.23 परसेंटाइल हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
झारखंड सरकार के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत सफल होने वाले प्रमुख छात्रों में शामिल हैं—
अंजलि महतो – आकांक्षा कोचिंग प्रोग्राम – 99.79 परसेंटाइल
हिमांशु राज– आकांक्षा कोचिंग प्रोग्राम – 99.60 परसेंटाइल
ऋषि राज आनंद – CM50E – 99.30 परसेंटाइल
पूनम कुमारी – मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, धनबाद – 99.23 परसेंटाइल
सुधाकर कुमार– CM50E, लोहरदगा – 98.27 परसेंटाइल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि जब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और उचित मार्गदर्शन मिलता है, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है और आगे भी छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराती रहेगी।
NEET-UG 2026 के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड में सरकारी स्कूलों और राज्य सरकार की शिक्षा योजनाओं का सकारात्मक असर अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी दिखाई देने लगा है। इससे सरकारी शिक्षा व्यवस्था में लोगों का भरोसा और मजबूत होने की उम्मीद है।

















