झारखण्ड में 15 जनवरी तक लगने वाली है नाईट कर्फ्यू हेल्थ सेक्रेटरी ने डिजास्टर मैनेजमेंट के सेक्रेटरी को लिखा पत्र !

झारखण्ड में 15 जनवरी तक लगने वाली है नाईट कर्फ्यू हेल्थ सेक्रेटरी ने डिजास्टर मैनेजमेंट के सेक्रेटरी को लिखा पत्र !

Share
Link copied

झारखंड में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले को ध्यान में रखते हुए हेल्थ सेक्रेटरी ने डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेक्रेटरी को नाईट कर्फ्यू लगाने के लिए पत्र लिखा है. दरअसल झारखंड के 5 जिलों में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसे ध्यान में रखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते हुए मामले को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का सुझाव पत्र लिख कर हेल्थ सेक्रेटरी ने डिजास्टर मैनेजमेंट सेक्रेटरी को दिया है.

इन्हे भी पढ़े :- झारखंड में मेडिकल कॉलेजों में भर्ती हेतु सुप्रीम कोर्ट के 6 जनवरी 2022 के फैसले का इंतज़ार ! 60 दिन पहले निकला था नीट एग्जाम का रिजल्ट

स्वीमिंग पुल ,धार्मिक स्थल,पार्क, जिम जैसे सभी सार्वजनिक स्थल को 15 जनवरी तक बंद कर दिया जाए, अन्यथा स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। इसके इतर रेस्टोरेंट या ढाबा में खाने पिने पर भी रोक लगाई जा सकती है. अगले आदेश तक केवल होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow