वन विभाग से NOC मांग को लेकर सात पंचायतों के एक हजार से ज्यादा आदिवासी वन प्रमंडल खूंटी धरना देने पहुंचे।

वन विभाग से NOC मांग को लेकर सात पंचायतों के एक हजार से ज्यादा आदिवासी वन प्रमंडल खूंटी धरना देने पहुंचे।

Share
Link copied

NOC

खूंटी-तमाड़ रोड से बंदगांव तक 43 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। 40 किमी सड़क बनकर तैयार है। 3 किमी सड़क नही बन पाई है। काम रुका हुआ है। कारण है कि यह 3 किमी सड़क कोरवा और चुकलु घाटी में है, जो वन क्षेत्र में है। वन भूमि में सड़क निर्माण कार्य करने का एनओसी चार सालों बाद भी वन विभाग ने नही दिया है। जिससे 3 किमी सड़क का निर्माण रुका पड़ा है। उसी तीन किलोमीटर  वन भूमि का  NOC  की मांग को लेकर आज ग्रामीण वन विभाग के समक्ष धरना देने को मजबूर है । वन विभाग से   NOC की  मांग को लेकर अड़की के सात पंचायतों के एक हजार से ज्यादा आदिवासी आज खेती गृहस्थी के कामों को छोड़ वन प्रमंडल खूंटी के कार्यालय के समक्ष 50 से 60 किमी दूर गांवों से धरना देने पहुंचे हैं।

जाहिर है ये उसी गांव के लोग है, जहां कभी सरकारी योजनाओँ का विरोध हुआ करता था। लेकिन आज ये सरकारी योजना को पूर्ण करने की मांग को लेकर धरना देने खूंटी आये  आये हुए है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow