पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार: NTPC कोल माइन धरने से पुलिस ने उठाया एक्शन
हजारीबाग/बड़कागांव : झारखंड में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को धरना स्थल से ही हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी दोपहर करीब 3 बजे हुई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर बड़कागांव, केरेडारी, पगार ओपी सहित कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज थे। वे 31 दिसंबर 2025 से NTPC के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों (जमीन अधिग्रहण, मुआवजा और अन्य मुद्दों) को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। धरना काफी लंबे समय से चल रहा था, जिससे खनन कार्य प्रभावित हो रहा था।
गिरफ्तारी से ठीक पहले, योगेंद्र साव अपनी बेटी और कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और बड़कागांव क्षेत्र में NTPC प्रोजेक्ट से जुड़े विस्थापन एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की। दिल्ली से लौटते ही वे आज चट्टी बरियातू धरना स्थल पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें और पूर्व विधायक निर्मला देवी को हिरासत में ले लिया।

















