आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में एक घायल.

आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में एक घायल.

Share
Link copied

गढ़वा : जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के घोड़पात्थर गांव स्थित गोयठा नदी मे आपसी रंजिश को लेकर रक्सी गांव निवासी संतोष जायसवाल को गोली मारी गई जिससे वह घायल हो गया। वहीं गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद परिजनो द्वारा घायल संतोष को घायल अवस्था मे धुरकी थाने मे लाया गया, वहीं थाना प्रभारी ने संतोष जायसवाल का फर्द ब्यान लेकर प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी मे भर्ती कराया।

चिकित्सक डॉ पुनम कुमारी ने घायल संतोष को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया, इधर संतोष ने पुलिस के समक्ष जो ब्यान दिया है उसमे कहा कि वह अपने जेसीबी मशीन के चालक को खाना लेकर मोटरसाइकिल से पहूंचाने गया था इसी दौरान घोड़पात्थर स्थित गोयठा नदी मे घात लगाए बैठे अपराधियों ने नदी पार करने के दौरान संतोष पर गोली चलाने शुरू कर दिए जिसमे एक गोली उसके कमर के ऊपर लग गईऔर वह घायल हो गया।

इस घटना को अंजाम देने में पांच लोगों का नाम आ रहा है जिसका पुलिस अनुसंधान कर रही है। इधर घटना को लेकर जो चर्चा हो रही है, उससे जानकारी यही मिल रही है की अवैध बालू उठाव को लेकर दो गुटों के बीच पुर्व से ही वर्चस्व की लड़ाई थी, जिसके वजह से गोली बारी हुई। इधर अंचल अधिकारी बताया कि अगर यह मामला अवैध बालू उठाव को लेकर होगा तो वह जांचोपरांत दोषियों पर कठोर कार्यावाई होगी।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow