20251022 154028

लातेहार में संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़, पांच अपराधी गिरफ्तार

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार पुलिस ने जिले में सक्रिय एक संगठित अपराधी गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह के नेतृत्व वाले गिरोह के पांच सदस्यों को परसही डगडगी पुल के पास से गिरफ्तार किया।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गिरोह टोरी स्टेशन पर रंजीत गुप्ता के कोयला लोडिंग कार्य से जुड़े लोगों से जबरन वसूली के लिए गोली चलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर इन अपराधियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

SNSP Meternal Poster 1

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विश्वनाथ उरांव, संदीप यादव, फुलचंद खलखो, तुलसी मुंडा और तनवीर अंसारी के रूप में हुई है। ये सभी रांची और गुमला जिलों के इटकी, घाघरा, नगड़ी, बेड़ो और रातू थाना क्षेत्रों से संबंधित हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को लातेहार पुलिस की संगठित अपराध के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

Share via
Send this to a friend