20201128 213944

रिश्वत लेने के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित.

पलामू, अरुनिष सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू : आवास योजना में रिश्वत की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने पंचायत सचिव के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त ने मोहम्मदगंज प्रखंड के कादलकुर्मी पंचायत के पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके द्वारा लाभुक सुनील मेहता से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दूसरी किस्त के भुगतान के एवज में 11 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए जाने से संबंधित मामला प्रकाश में आया था। मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी से कराया गया, जिसमें रिश्वत लिए जाने के बात की पुष्टि हुई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच कर प्रतिवेदित किया कि प्रथम दृष्टया जांच में पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत लेने का आरोप सही पाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इसके आलोक में उपायुक्त के द्वारा पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय नौडीहा बाजार प्रखंड किया गया है। साथ ही दोषी पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने हेतु प्रपत्र- ‘क’ में आरोप पत्र गठित करने का आदेश दिया है।

उपायुक्त ने कहा है कि विकास योजनाओं के लाभुकों को बेवजह प्रताड़ित कर भयादोहन करनेवालों एवं बिचौलियों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा एवं ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

Share via
Share via