Panic ensued after a cobra entered the Hanuman temple; villagers safely rescued it and released it into the forest.

हनुमान मंदिर में नाग सांप घुसने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Panic ensued after a cobra entered the Hanuman temple; villagers safely rescued it and released it into the forest.
Panic ensued after a cobra entered the Hanuman temple; villagers safely rescued it and released it into the forest.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत लचरागढ़ स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर परिसर में एक नाग सांप घुस आया। सांप को देखते ही मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

RKDF
Adv

स्थिति को देखते हुए लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत मंदिर परिसर खाली कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद नाग सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप को एक डिब्बे में बंद कर मंदिर से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

घटना के दौरान किसी भी श्रद्धालु या ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की सतर्कता और समझदारी के कारण संभावित हादला टल गया। स्थानीय लोगों ने भी वन्यजीवों को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की पहल की सराहना की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now