जामताड़ा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक.

जामताड़ा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक.

Share
Link copied

जामताड़ा : शांतिपूर्ण माहौल में होली सह शबेबरात मनाने को लेकर जामताड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित शहर के शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। सभी शांतिपूर्ण माहौल से मनाए। कहां की कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए होली खेले।

होली में अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने तथा जबरन किसी को रंग नहीं लगाने की सलाह दी गई। एसडीपीओ ने कहा कि होली को देखते हुए विभिन्न जगहों पर पुलिस बल की तैनाती होगी तथा दिनभर पेट्रोलिंग का व्यवस्था किया जाएगा। किसी प्रकार का विवाद ना हो। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow