पुलिस ने फरार अवैध शराब कारोबारी की किया गिरफ्तार, भेजा जेल.

Giridih, Dinesh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस द्वारा लगातार अवैध रूप से फल फूल रहे शराब कारोबारियों  के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत डुमरी पुलिस ने 2019 से फरार अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दुरु टुडु उर्फ़ चुड़का टुडु (35) पिता चेतन टुडु ग्राम जिलिगटांड थाना डुमरी है। बताया जाता है की उक्त अभियुक्त के घर में 2019 में पुलिस द्वारा छापेमारी करने के दौरान इसके घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया था। इसे लेकर इस कांड में इस व्यक्ति की भी संलिप्ता सामने आयी थी। 

इसके बिरुद्ध  डुमरी थाना काण्ड सं०136/19 दिनांक 15.11.19 धारा 467/468/471/472/473/272/273/290/420/120(B) भा०द०वि० एवं 47(A)/55 उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी दर्ज किया था।बता दे की इस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी डुमरी प्रभारी बिंदेश्वरी दास के नेतृत्व में किया गया जिसे आज मेडिकल जाँच के पश्चात् गिरिडीह भेज दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now