20201228 210626

झारखंड सरकार के वर्षगांठ कार्यक्रम की तैयारियां हुई पूरी.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : राज्य सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 29 दिसंबर को रांची के मोराबादी मैदान में कार्यक्रम का किया जाना है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफिंग की गई, जिसमें पुलिस के जवान, जिले के अधिकारी शामिल हुए सरकार के एक साल पूरा होने पर रांची के मोराबादी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होना है दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाले कार्यक्रम में योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी ज़िला लाइव जुड़े रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कुल 19 योजनाओं का उद्घाटन, 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाओं की लांचिंग होगी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से भी जो लाभुक है और दर्शक वह पहुंचेंगे। वीआईपी और आम लोगों के प्रवेश के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं।

वही कोरोना से बचाव को लेकर भी माकूल व्यवस्था की गई है। लोगो के लिए सैनिटाइजर और मास्क की भी व्यवस्था की गई है कार्यकर्म में खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति का पत्र दिया जाएगा किसानों की ऋण माफी सरकार ने की है उसका पत्र किसानों के बीच दिया जाएगा, कई डॉक्टरों के बीच नियुक्ति पत्र बाटी जाएगी नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन किया जाएगा।

Share via
Share via