Protest in Ranchi in support of Asunta Lakra; effigy of Hockey Jharkhand President burned.

असुंता लकड़ा के समर्थन में रांची में विरोध प्रदर्शन, हॉकी झारखंड अध्यक्ष का पुतला दहन

Share
Link copied
Protest in Ranchi in support of Asunta Lakra; effigy of Hockey Jharkhand President burned.
Protest in Ranchi in support of Asunta Lakra; effigy of Hockey Jharkhand President burned.

राजधानी रांची में शनिवार को पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और ओलंपियन असुंता लकड़ा के समर्थन में खिलाड़ियों और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर हॉकी झारखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोलानाथ सिंह का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने नवगठित हॉकी झारखंड कार्यकारिणी को तत्काल भंग करने की भी मांग उठाई। इस दौरान खिलाड़ियों और सामाजिक संगठनों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ियों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और ओलंपियन मनोहर टोपनो ने कहा कि हॉकी झारखंड में खिलाड़ियों को सम्मानजनक माहौल नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रही हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

RKDF
Adv

प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि असुंता लकड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और झारखंड का नाम रोशन किया है। ऐसे में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा आदिवासी समाज असुंता लकड़ा के साथ खड़ा है और खिलाड़ियों के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को राज्यव्यापी स्वरूप दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के बाद खेल जगत और राजनीतिक हलकों में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।