वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, ऑर्किड अस्पताल में कराया गया भर्ती

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, ऑर्किड अस्पताल में कराया गया भर्ती

Share
Link copied

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें उपचार के लिए ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को सांस लेने में तकलीफ और खांसी की शिकायत के बाद उन्हे आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत में जल्द सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, उनके परिवार के सदस्य और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow