राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने पीएम मोदी को दी बधाई, 4,399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल को बताया ‘जनता का अटूट भरोसा’
रांची: झारखंड से राज्यसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 वर्ष का कार्यालय और चुने हुए PM के रूप में भारत सबसे लंबा समय तक शासन लड़ने के रिकॉर्ड पर बधाई दी है । अपने शोसल मीडिया एकाउंट x पर उन्होंने PM मोदी नाम एक विशेष संदेश लिखा है। नथवानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है,
‘लोकतांत्रिक यात्रा का महत्वपूर्ण क्षण’
परिमल नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले ‘चुने हुए प्रधानमंत्री’ (Elected PM) बनने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “2014 से लगातार 4,399 दिनों तक सेवा करने का यह मील का पत्थर न केवल उनके लंबे राजनीतिक कार्यकाल को दर्शाता है, बल्कि भारत की जनता द्वारा लगातार तीन आम चुनावों में उन पर जताए गए अटूट भरोसे को भी दिखाता है।”
नाथवानी ने आगे कहा कि यह उपलब्धि देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनके सुशासन में जनता के निरंतर विश्वास को प्रदर्शित करती है।
परिमल नाथवानी द्वारा प्रधानमंत्री की इस उपलब्धि की सार्वजनिक सराहना की झारखंड में बड़ी चर्चा हैं। झारखंड से राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नथवानी की यह सक्रियता उनके भविष्य के राजनीतिक समीकरणों को साधने की एक कोशिश के रूप में देखी जा रही है।
Also Read :-
रांची : परिमल नाथवानी का नामांकन वैध, INDIA गठबंधन में बेचैनी
साहिबगंज: वनांचल एक्सप्रेस से 174 चोरी के मोबाइल बरामद, कीमत 59 लाख; दो युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर: कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 गिरफ्तार; हथियार और कारतूस बरामद
















