30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए राम रहीम, भारी सुरक्षा के बीच सिरसा रवाना

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 30 दिनों की पैरोल मंजूर की है। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया।
जेल से बाहर निकलते ही हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उसे हिरासत में लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को देखते हुए राम रहीम को भारी पुलिस काफिले के साथ सीधे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के मुताबिक, राम रहीम को अब तक 16वीं बार पैरोल या फरलो का लाभ मिला है। इससे पहले 5 जनवरी 2026 को उसे 40 दिनों की पैरोल दी गई थी। उस दौरान वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही रहा था। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया था।
राम रहीम की पैरोल को लेकर हर बार राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा होती रही है। इस बार भी उसकी रिहाई को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं।

















