RANCHI NEW

RANCHI: मंदिर में बेम फेकने के आरोपी निजाम के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी

Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी में स्थित भगवान भोलनाथ के मंदिर में बेम फेकने के आरोपी निजाम  उर्फ़ बौना पर गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। यह वारंट  रांची सिविल कोर्ट से धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में जारी किया गया है. शनिवार को रांची पुलिस ने हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 88/22 के प्रमुख अभियुक्त नाजिम उर्फ बौना का वारंट मांगा था. इसके खिलाफ केस ट्रू पाया गया है. दरअसल रांची में 10 जून 2022 को हुई हिंसा के बाद हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के एक मंदिर पर बम से हमला किया गया था. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिलकश गद्दी, अमजद और नाजिम को अभियुक्त बनाया गया है. दिलकश गद्दी और अमजद को रांची पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow