राँची (Ranchi)के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी ! अफवाह निकला

राँची (Ranchi)के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी ! अफवाह निकला

Share
Link copied

रांची(RANCHI): रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट एयरपोर्ट को एक अज्ञात फोन करने वाले जिसने अपना नाम रितेश पांडे बताया उसने रांची एयरपोर्ट के कर्मचारी को फोन कर कहा कि रांची एयरपोर्ट को थोड़ी देर में बम से उड़ा दिया जाएगा , बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने पूरे गहनता से एयरपोर्ट की जांच की साथ ही साथ झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ता को बुलाकर पूरे एयरपोर्ट पर मौजूद हर एक समान की जांच की गई , हालांकि जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला , जिसके बाद बम बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स के बारे में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं , हालांकि एयरपोर्ट से जुड़े कोई भी कर्मचारी या सुरक्षा में तैनात अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते दिखे

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया. रांची एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले हर एक तक के साथ-साथ उनके सामान की भी गहनता से जांच की जा रही है

बता दे की बम से उड़ाने की धमकी मिलने से थोड़ी देर पहले ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का दिल्ली से रांची आगमन हुआ था ….. प्रतिदिन हजारों यात्रियों का इसी एयरपोर्ट से आना जाना होता है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow