badal

Ranchi News:-सरकारी अधिकारी किसानों की समस्या को अपनी समस्या समझें:कृषि मंत्री ने कहा,अधिकारी किसानों की समस्या को अपनी समस्या समझें, किसानों को सशक्त बनाने में पीछे क्यों ?

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

सरकारी अधिकारियों को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि किसानों के साथ एक बेहतर संबंध स्थापित करके सरकारी अधिकारी उनकी समस्या समझें। किसानों की हर समस्या को अधिकारी अपनी समस्या समझकर काम करें। बादल पत्रलेख ने कहा, किसानों में आपके प्रति भरोसा बढ़ेगा। राशि का आबंटन और खर्च कर देना ही हमारा काम नहीं है। किसानों की समस्याओं को करीब से देखने की जरूरत है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पशुपालन भवन के सभागार में इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर 2023 के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही।

किसानों को सशक्त करने में पीछे क्यों

बादल ने कहा, सभी पदाधिकारियों को ऐसे जिलों से सीखने की जरूरत है, जिस जिले में उत्कृष्ट तरीके से योजनाओं में काम हो रहा है। हम किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में क्यों पीछे हैं, इसपर काम करने की जरूरत है।कृषि मंत्री ने कहा, आंकड़े कहते हैं कि हमारे राज्य के 80 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन क्या हम 80 प्रतिशत किसानों को अपनी सभी योजना पहुंचा सकें हैं? कभी मंथन कीजिएगा, तो आप पाएंगे कि आपको अभी भी बहुत काम करना है। किसानों को विभिन्न स्तर पर सभी योजनाओं का लाभ अगर नहीं मिलता है, तो पदाधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार करें।

राज्य की जीडीपी में 14 प्रतिशत कृषि की भागीदारी
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा, राज्य की जीडीपी में 14 प्रतिशत कृषि की भागीदारी है, जिसे हम 20 प्रतिशत तक ले जाना चाहते हैं। इसमें बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हमारे सहयोगी हैं, लेकिन हम इस बात का आकलन अभी तक नहीं कर सके हैं कि गैर सिंचित भूमि के लिए हमे क्या काम करने की जरूरत है। चेकडैम, खदानों के पानी से सिंचाई की जा सकती है। बड़े वाटर रिजर्ववायर बनाकर हम आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन उसके लिए पदाधिकारियों को योजना बनाकर काम करना होगा। एश्योर्ड इरिगेशन एरिया को बढ़ाना होगा।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via