Ranchi News:-रांची का कैंसर हॉस्पिटल मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है:- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

Ranchi News:-रांची का कैंसर हॉस्पिटल मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है:- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि रांची का कैंसर हॉस्पिटल मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। मोमेंटम झारखंड के दौरान रतन टाटा से इसके निर्माण का आग्रह किया था। 2019 में भूमि पूजन में भी वे आए थे। कहा, आज अपना पुराना सपना पूरा हुआ देख काफी अच्छा लग रहा है।

विकास तीर्थ अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कैंसर हॉस्पिटल का भ्रमण किया। उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात की। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. (कर्नल) मदन मोहन पांडेय ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों से इलाज हो रहा है।

जांच व इलाज की दर काफी कम हैं। पहले फेज में 200 करोड़ रुपए की लागत से 7.5 एकड़ में बने इस अस्पताल में रेडियोलॉजी, कीमोथेरेपी और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। अगले फेज में ब्लड कैंसर और बच्चों के कैंसर के इलाज के लिए बिल्डिंग का निर्माण होगा। मरीजों के परिजनों के रहने के लिए 1 एकड़ में प्रेमाश्रय बनेगा।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow