20250921 205827

रांची में अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित वेंडर जोन-2 में छापामारी की। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर गठित छापामारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की, जिसमें चाय और नाश्ते की दुकान चलाने वाले महेन्द्र लाल (56 वर्ष) और उनके पुत्र छोटू कुमार (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

Banner Hoarding

छापामारी के दौरान दुकान और संदिग्धों के स्कूटी की डिक्की से कुल।510 ग्राम गांजा, एक Vivo मोबाइल, एक One Plus मोबाइल, 65,000 रुपये नकद और एक स्कूटी बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ लालपुर थाना में कांड संख्या 251/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें NDPS एक्ट 1985 की धारा 20 (b) (ii) (A)/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और मामले में आगे की जांच जारी है।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via