Ranchi police got a big success! A gang involved in stealing in a crowded place was busted.

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता! भीड़भाड़ वाले स्थान पर चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड।

Share
Link copied

रांची:राजधानी रांची में आयोजित मेले और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी की वारदातों के खिलाफ लालपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन पहाड़ गैंग के मास्टरमाइंड शिवजी महतो को गिरफ्तार किया गया। वही 31 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। शिवजी महतो का आपराधिक इतिहास रहा है और वो पूर्व में भी 2 बार जेल जा चुका है। दरसल साहिबगंज जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चो को पैसों का लालच देकर शिवजी महतो उन्हें अपने गिरोह के जोड़ता था और बच्चों की मोबाइल चोरी की स्पेशल ट्रेनिंग भी साहिबगंज में दी जाती थी। वही मामले में ये बाते भी माने आई है बच्चों को किराए के मकान में रखा जाता था। वही चोरी के मोबाइल को साहिबगंज से दूसरे राज्यों में या फिर बांग्लादेश तक भी भेजा जाता था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow