Ranchi RPF achieves major success under Operation Yatri Suraksha, child's gold locket recovered

“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ रांची की बड़ी सफलता, बच्चे का सोने का लॉकेट बरामद

Ranchi RPF achieves major success under Operation Yatri Suraksha, child's gold locket recovered
Ranchi RPF achieves major success under Operation Yatri Suraksha, child’s gold locket recovered

आरपीएफ की रांची टीम ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए ट्रेन में चोरी हुए बच्चे के सोने के लॉकेट को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, 26 मई 2026 को Ranchi Railway Station के प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 पर ट्रेन संख्या 18603 एक्सप्रेस में अपने परिवार को विदा कर रहे यात्री अजय कुमार सिन्हा के बच्चे के गले से भगवान हनुमान की आकृति वाला सोने का लॉकेट किसी अज्ञात व्यक्ति ने छीन लिया था। घटना के बाद शिकायत मिलने पर आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, जिसमें एक संदिग्ध युवक की पहचान की गई।

इसके बाद 28 मई 2026 को सीसीटीवी स्टाफ से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट रांची, डिविजनल TOPB टीम और CIB रांची की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ऋतिक मिश्रा, निवासी बोकारो बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भगवान हनुमान की आकृति वाला सोने का लॉकेट, एक काला बटुआ और पैन कार्ड की प्रति बरामद की गई। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिन्हा ने बरामद लॉकेट की पहचान अपने बच्चे के लॉकेट के रूप में की। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी और बरामद सामान को Government Railway Police को सौंप दिया गया, जहां संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, स्टाफ मयंक सिंह, डिविजनल TOPB टीम के एएसआई अनिल कुमार, राज कुमार सिंह, हेमंत तथा CIB रांची की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now