BJP attacks Chanho incident, Neelkanth Munda says administration should stop cover-ups and arrest the culprits

चान्हो घटना पर भाजपा का हमला, नीलकंठ मुंडा बोले- प्रशासन लीपापोती बंद कर दोषियों को करे गिरफ्तार

BJP attacks Chanho incident, Neelkanth Munda says administration should stop cover-ups and arrest the culprits
BJP attacks Chanho incident, Neelkanth Munda says administration should stop cover-ups and arrest the culprits

रांची : चान्हो के कदमटोली में हुई मारपीट की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा द्वारा गठित जांच कमेटी ने अपनी कलमबद्ध रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंप दी है। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रशासन मामले की लीपापोती कर रहा है और चार दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दुखद और निंदनीय है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि 25 मई को हुई इस घटना में पीड़ित साहू परिवार के साथ बर्बरता की गई, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में प्रशासन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। नीलकंठ मुंडा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा कानून के दायरे में रहकर आंदोलन करेगी।

भाजपा नेता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गठित सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 27 मई को घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। उन्होंने दावा किया कि सिंचाई पाइप फटने के मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर सुनियोजित हमला किया गया।

प्रेसवार्ता में नीलकंठ मुंडा ने आरोप लगाया कि लगभग 50-60 लोगों की भीड़ ने पीड़ित परिवार के घर में जबरन घुसकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि चार साल के बच्चे को आंगन में फेंक दिया गया, जबकि तीन माह की गर्भवती महिला के साथ भी बेरहमी की गई। महिला के पति का हाथ तोड़ने और परिवार को धमकाने का भी आरोप लगाया गया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार इलाके में अल्पसंख्यक है और भय का माहौल बनाकर उन्हें गांव छोड़ने के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई। भाजपा नेता ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

भाजपा की जांच कमेटी में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, विनय जायसवाल, नरेंद्र सिंह और सन्नी टोप्पो समेत अन्य नेता शामिल थे। प्रेसवार्ता के दौरान आरती कुजूर, योगेंद्र प्रताप सिंह, अजय साह और विनय जायसवाल भी मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now