BJP delegation met the victim's family.

चान्हो में हिन्दू परिवार से मारपीट मामला : BJP प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला

Share
Link copied

BJP delegation met the victim's family.

रांची: चान्हो थाना क्षेत्र के कदमटोली गांव में एक हिंदू परिवार के घर में घुसकर की गई मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर BJP ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा गठित सात सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई है।

क्या है पूरा मामला?

BJP प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार ने बताया कि क्षेत्र में उनका इकलौता घर है, जिसका फायदा उठाकर ‘वर्ग विशेष’ के लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। इस घटना में घर की महिलाओं और बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं और उन्हें गोमांस खिलाने तक की धमकी दी गई है। इससे पहले भी उनके घर पर पथराव किया जा चुका है।

प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद BJP नेता नीलकंठ सिंह मुंडा ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा:

कार्रवाई में ढिलाई: घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना दुखद और शर्मनाक है।

तुष्टिकरण का आरोप: पुलिस इंजरी रिपोर्ट का बहाना बनाकर मामले को टाल रही है। सरकार के इशारे पर पुलिस दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

गंभीर धाराओं की अनदेखी: जानलेवा हमले के बावजूद सही धाराएं नहीं लगाई गई हैं, जो प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाता है।

BJP की चेतावनी: जल्द हो गिरफ्तारी

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस ने अविलंब दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा, “राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के गठन के बाद से एक वर्ग विशेष का मनोबल बढ़ा हुआ है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।”

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय जयसवाल, रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और पूर्व प्रत्याशी सन्नी टोप्पो भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।