Ranchi traffic police's special drive: 4,281 vehicles fined in a single day.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 4,281 वाहनों का चालान

Ranchi traffic police's special drive: 4,281 vehicles fined in a single day.
Ranchi traffic police’s special drive: 4,281 vehicles fined in a single day.

रांची : रांची ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 4,281 चालान काटे गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सबसे अधिक बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 1,830 चालान किए गए। इसके अलावा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 2,061, रेड लाइट जंप करने पर 171, अतिरिक्त सवारी बैठाने पर 47, नो एंट्री उल्लंघन पर 42, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 18, बिना यूनिफॉर्म 19, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 23 तथा अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

RKDF
Adv

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 33,582 चालान जारी किए जा चुके हैं।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के सभी नियमों का पालन करें। साथ ही किसी भी वाहन पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर चलाने जैसी अवैध गतिविधि से बचें। ऐसे मामलों में वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now