राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भारत बंद का किया समर्थन

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भारत बंद का किया समर्थन

Share
Link copied

राजद कल 21 को भारत बंद का समर्थन किया है,सभी जिला में नेता,कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ सड़क पर करेंगे विरोध  प्रदर्शन:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भारत बंद का किया समर्थन

रांची:प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि राजद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार ST SC OBC द्वारा कल दिनांक 21′ अगस्त को घोषित भारत बंद का झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समर्थन करने का घोषणा किया है और साथ ही प्रदेश एवं जिला राजद के तमाम नेता कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे…….

उक्त बाते बताते हुए राजद महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला आने के तत्काल समय से हीं इस संबंध में विरोध करने का खुलेआम घोषणा किया था…..

विदित हो कि विगत दिनों माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा (ST SC )को कोटा में कोटा आरक्षण तय करने एवं क्रीमीलेयर लागू करने की बात कही गई थी ! उसके बाद इस फैसले पर देशभर में राजद सहित कई राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों एवं बहुसंख्यक लोगों के बीच जनाक्रोश फैला हुआ है ! यह निर्णय जनविरोधी सामाजिक विकास में बाधक एवं कमजोर करने वाला हैं !

ज्ञातव्य है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसले के विरोध में केंद्र के मोदी सरकार को अविलंब विधेयक लाकर निरस्त करने की मांग किया था लेकिन सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया ! इसलिए ST SC OBC के विभिन्न संगठनों द्वारा घोषित कल के भारत बंद का राजद पुरजोर समर्थन करता है……

राजद की ओर से स्पष्ट मांग है कि देशभर में जातिगत जनगणना और संख्या के आधार पर ओबीसी आरक्षण सीमा बढ़ाने का कार्य होना चाहिए…….

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow