सड़क लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और किशोर निरुद्ध

सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र में सड़क पर दो लोगों से करीब 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो स्क्रीन टच मोबाइल, लोहे की मोटरसाइकिल चेन और हैंडपंच बरामद किया गया है। मामले में 18 सितंबर को बड़ाईक टोली निवासी ताज हुसैन के लिखित आवेदन पर बानो थाना कांड संख्या 30/26 दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। वादी और गवाहों से मिले हुलिए, संदिग्ध मोटरसाइकिल के विवरण और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के पंचघाघ गांव में छापेमारी की। यहां से तीनों को पकड़ा गया।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दाऊद नाग उर्फ कटेया (23), निवासी कातुद, मारंगहादा, खूंटी और कालीफ पूर्ति (22), निवासी मुटुदा (हिसाकोचा), चौका, सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है। वहीं, अड़की थाना क्षेत्र के 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दाऊद नाग के खिलाफ खूंटी जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, मारपीट और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। वहीं, कालीफ पूर्ति के खिलाफ खूंटी थाना में आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को 21 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि निरुद्ध किशोर को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

निखार सबलोक हत्याकांड: सोनारी के न्यूज संस्थान तक पहुंची जांच, राघव के मीडिया कनेक्शन की पड़ताल
जमशेदपुर। युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले से जुड़े नए पहलुओं की पड़ताल की जा…

MMDR कानून को लेकर आदित्य साहू का सरकार पर निशाना, बोले- विरोध बेतुका और बेबुनियाद
हजारीबाग: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एमएमडीआर (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन अधिनियम को लेकर झारखंड सरकार पर…

















