वीर शहीद तेलंगा खड़िया स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, झालदा एफसी ने जीता खिताब

सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर पंचायत स्थित शिवनाथपुर खेल मैदान में आयोजित वीर शहीद तेलंगा खड़िया 25वें स्मृति चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में झालदा एफसी ने डुमरडीह एफसी को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में रावेल लकड़ा, मो. शमी आलम, राकेश कोनगाड़ी, सुनील खड़िया, अमृत डुंगडुंग, निर्दोष बघवार, मनोज डुंगडुंग, पीटर टेटे और कुलदीप सोरेंग सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।।कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर अतिथियों का खिलाड़ियों और दर्शकों ने स्वागत किया। इसके बाद विधायक और अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि तेलंगा खड़िया का जीवन साहस, संघर्ष और अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल युवाओं की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले ऐसे टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

अपने संबोधन में विधायक ने देश की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए नागरिकों का सजग और जागरूक रहना जरूरी है।

पश्चिमी सिंहभूम में 40 खदानें बंद, पलायन और लाल पानी पर कांग्रेस से सवाल; नेताओं ने कहा- सरकार प्रयासरत
चाईबासा: झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन के तहत सोमवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन…

चतरा से उठाकर वाराणसी में ‘फर्जी एनकाउंटर’ का आरोप, बृजेश गंझू की मौत पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल
सिमरिया के पूर्व विधायक गणेश गंझू का दावा—पहले माओवादियों के खिलाफ इस्तेमाल किया, फिर कर दी गई हत्या; CBI जांच की मांग…
















