20260422 143836

RPF की बड़ी कार्रवाई: नामकुम स्टेशन से 24 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रांची : आरपीएफ (RPF) रांची ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नामकुम रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान के दौरान की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार RPF टीम पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात थी। दिनांक 21 अप्रैल 2026 को RPF पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम द्वारा नामकुम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक काले रंग के पिट्ठू बैग और सफेद झोले के साथ संदिग्ध स्थिति में खड़ा दिखाई दिया।

संदेह के आधार पर जब उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम इंद्रजीत पासवान (26 वर्ष), निवासी गया (बिहार) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 24 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹28,800/- बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब को रांची के कोकर क्षेत्र से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस के जरिए बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था।

इस कार्रवाई में एएसआई अनिल कुमार (फ्लाइंग टीम रांची) ने जब्ती की प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, रांची को सौंप दिया गया।

Share via
Share via