24 bottles of illicit liquor seized at Ranchi Railway Station; youth arrested while transporting them to Bihar.

रांची रेलवे स्टेशन से 24 बोतल अवैध शराब बरामद, बिहार ले जा रहा युवक गिरफ्तार

Share
Link copied
24 bottles of illicit liquor seized at Ranchi Railway Station; youth arrested while transporting them to Bihar.
24 bottles of illicit liquor seized at Ranchi Railway Station; youth arrested while transporting them to Bihar.

रांची: रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा अवैध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सतर्क” के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 बोतल अवैध व्हिस्की बरामद की गई है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया।

आरपीएफ के अनुसार, 29 जून को फ्लाइंग टीम रांची एवं आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित पार्सल कार्यालय गेट के पास एक युवक भूरे रंग का ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर बैग की तलाशी ली, जिसमें व्हिस्की की कुल 24 बोतलें बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विवेक कुमार सिंह (19 वर्ष), पिता विपिन कुमार सिंह, निवासी बिहारी बीघा, थाना पंडारक, जिला पटना (बिहार) के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह रांची से शराब खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था।

आरपीएफ फ्लाइंग टीम के उपनिरीक्षक रवि शेखर ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी 24 बोतलों को जब्त किया। इसके बाद 30 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद शराब के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया गया। आरपीएफ के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 19 हजार रुपये है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।