Thethaitangar gets an ambulance from the MLA fund, villagers will get relief in emergency health services

ठेठईटांगर को विधायक मद से मिली एंबुलेंस, ग्रामीणों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा में मिलेगी राहत

Thethaitangar gets an ambulance from the MLA fund, villagers will get relief in emergency health services
Thethaitangar gets an ambulance from the MLA fund, villagers will get relief in emergency health services

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के ठेठईटांगर प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक मद से एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। एंबुलेंस का रख-रखाव और संचालन सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया, सिमडेगा शाखा ठेठईटांगर को सौंपा गया।

एंबुलेंस वितरण कार्यक्रम में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को आपात स्थिति में शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक साबित होगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया। लोगों ने कहा कि एंबुलेंस मिलने से गंभीर मरीजों और जरूरतमंदों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी सुविधा होगी, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

इस अवसर पर जिला विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शमी आलम, रावेल लकड़ा, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, डॉ. अभिषेक, बीपीएम सेवक राम, बीडीएम रोशन, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, सेंट्रल अंजुमन सदर मोहम्मद ग्यास, हाजी अशफाक आलम, मोहम्मद कय्यूम, कमरुजमा, अलाउद्दीन आलम, हाजी मुमताज आलम, महमूद, अशरफुल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now