हेमन सोरेन के Rss को चूहें कहने पर बिफरी BJP , कहा आरएसएस का स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान

हेमन सोरेन के Rss को चूहें कहने पर बिफरी BJP , कहा आरएसएस का स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान

Share
Link copied

 

झारखंड में हेमंत सोरेन का आरएसएस पर दिया गया बयान अब् तूल पकड़ने लगा है दरअसल सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने आरएसएस की तुलना चूहे से की। कहा- आरएसएस के लोग चूहे की तरह अंदर-अंदर घुस कर के हमारे समाज को तोड़ने का काम करेगा। तो इनलोग को भी आपको पहचान कर रखने की आवश्यकता है। ताकि आने वाला चुनाव में हमारे लोगों से इनलोग कोई गलती न करा सके। मिलकर इन्हें करारा जवाब देना है। साथ ही कहा कि लोग अमन-चैन से रहें, ये बीजेपी वालों को पसंद नहीं है।

गौरतलब है की मुख्यमंत्री कल बारिश की वजह से भोगनाडीह नहीं जा सके थे तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रांची से ही साहेबगंज के लोगों को संबोधित किया था।
इधर बीजेपी ने आरएसएस को चूहा कहकर संबोधित करने पर कड़ी आपत्ति जताई है । नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयास से ही आज भारत गुलामी की मानसिकता को तोड़कर विश्व पटल पर अपनी पहचान बढ़ा रही है, लेकिन यह अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण अपने पूर्वजों, वंशजो और आदिवासी समाज के अस्मिता को खतरे में डाल रहे है। बांग्लादेशी घुसपैठियों इन्हें राज्य के अंदर दिख नहीं रही। जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अस्मिता और परंपरा को स्थापित कर रही है। उसे हेमंत सोरेन अपने राज्य में प्रतिबंधित कर रहे है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कारण ही आज आप अपने धर्म के साथ जीवन यापन कर रहे हैं, नहीं तो आपको सहित सारे लोग अपने मूल धर्म को खो चुके होते हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी आप कितना वोट बैंक की राजनीति के कारण नीचे गिरेंगे। अपने अंतर मन की आवाज को जरूर सुने।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow