IMG 20210307 WA0095

रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक संपन्न.

खलारी : खलारी रैयत विस्थापित मोर्चा की एक बैठक विश्रामपुर के बडकीटाड स्थित पंचायत सचिवालय में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता विगन सिंह भोगता ने किया। तथा बैठक का संचालन राम लखन गंझू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 21सूत्री मांग को लेकर एन के प्रबन्धन के उदासीन रवैये को देखते हुए भूस्वामियों ने 21 सुत्री मांगो पर गहन चर्चा कर विचार विमर्श किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में रैयत विस्थापित मोर्चा के विगन सिंह भोगता ने बताया कि सोमवार को सी सी एल के प्रबन्धन के द्वारा 21 सुत्री मांगो पर वार्ता करने को बुलाई गई है अगर वार्ता में प्रबन्धन के द्वारा हमारी मांगो को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं देखा गया तो रैयत ग्रामिण अपनी मांगो लिए अन्दोलन करने को बाध्य है मौके पर उपस्थित रंथू उराँव ने कहा कि मोर्चा सभी विस्थापितो की लड़ाई लड़ी है और उनके हक अधिकार के लिए मोर्चा बना है। अपने हक अधिकार के लिए मोर्चा के साथ मिलकर संघर्ष करना होगा।

वही मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने कहा कि रैयत विस्थापित का हक दिलाने के लिए मोर्चा आगे आएगा। लेकिन उसके लिए रैयत विस्थापितो को मोर्चा के साथ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा । साथ ही बैठक में रैयत विस्थापित मोर्चा के सभी पदाधिकारीयो से निवेदन किया गया है सोमवार को 21 सूत्री मांगो को लेकर प्रबंधन के साथ वार्ता में सभी रैयतो को एवं ग्रामिणो को शामिल होने की बात कही। इस बैठक में मुख्य रूप से रैयत विस्थापित मोर्चा के सचिव रंथू उराव, जालीम सिंह ,प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा,कान्हाई पासी, बलेश्वर गंझू, सुनीता देवी, अनिता एक्का, शिव नारायण लोहरा, रौशन कुमार गुप्ता, विनोद मुण्डा, के साथ सैकडों की संख्या में रैयतगण मौजूद थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via