SANJAY SETH

एक इंच भी स्टेशन पूजा पंडाल नहीं खिसकेगा यहाँ सरिया कानून नहीं चलता रेलवे समझ ले संजय सेठ (SANJAY SETH)

Share
Link copied

रांची रेलवे स्टेशन के पास 70 वर्षों से हो रही दुर्गा पूजा को रोकने का फरमान रेलवे ने जारी किया है। रेलवे रांची के एसएसई ऑफिस ने आरपीएफ को पत्र लिखकर कहा है कि रेलवे परिसर में बिना अनुमति के दुर्गा पूजा पंडाल बन रहा है, जिसे तुरंत रोकें। पत्र तीन अगस्त को जारी किया गया है। इस पर सांसद संजय सेठ (SANJAY SETH) ने कहा कि हिम्मत है तो डीआरएम रोक कर दिखाएं। इधर, कोलकाता से आए कलाकार 20 दिन से पूजा पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। लगभग आधा बन चुका है। इस वर्ष पंडाल पर करीब 30 लाख खर्च हो रहा है। पंडाल का थीम मशरूम क्लाउड है। अब पूजा में करीब 50 दिन ही शेष रह गए हैं। ज्ञात हो कि पहले पूजा पंडाल रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के ठीक सामने बनता था। लेकिन, स्टेशन के विस्तारीकरण से तत्कालीन एडीआरएम द्वारा 2018 में पीछे शिफ्ट कर दिया गया था। गौरतलब है की रेलवे की ओर से जारी आदेश में काम को तुरंत रोकने को कहा गया है। आरपीएफ रांची को भेजे गए पत्र में पूजा पंडाल के निर्माण कार्य को रोकने के साथ साथ परिसर में बने दुर्गा मंदिर को भी हटाने के लिए कहा गया है।
वहीं रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा कि 70 वर्षों से दुर्गा पूजा हो रही है। 2018 में तत्कालीन एडीआरएम ने ही यहां पूजा के लिए जगह आवंटित किया था। अचानक पूजा पंडाल के निर्माण को रोकने का आदेश जारी करना सही नहीं है। वह इस मामले में बीजेपी के सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश में शरिया कानून नहीं चलेगा आस्था के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा दम है तो रेलवे इसे रोक कर दिखाए

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow