Saryu Roy

सरयू रॉय (Saryu Roy) पर मानहानि का मुकदमा दर्ज : कोविड-19 प्रोत्साहन राशि मामला

Share
Link copied

झारखण्ड के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय (Saryu Roy) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।  कोविड-19 प्रोत्साहन राशि को लेकर छिड़ी जंग ने अब कानूनी रूप अख्तियार कर लिया है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के सीजेएम की अदालत में विधायक सरयू राय पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया.

 

इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता स्वयं अदालत में मौजूद थे. जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री के PA  संजय ठाकुर ने बताया कि विधायक सरयू राय को विगत दिनों एक कानूनी नोटिस भेजा गया था. जिसमें उनके द्वारा लगाये गये आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री से माफी मांगने की बात कही गई थी. साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया था कि यदि नोटिस मिलने के तीन दिनों के अंदर विधायक सरयू राय, मंत्री बन्ना गुप्ता से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा. सरयू रॉय  की और से कोई भी जवाब नहीं आया है जिसके बाद कानूनी प्रक्रियाके लिए दिए गए समय बीत जाने के बाद आज शिकायतवाद दर्ज करवाया गया है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow