Series of upcoming programs finalized at BJP organizational meeting; call to observe June 25 as ‘Black Day’.

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला तय, 25 जून को ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान

Share
Link copied
Series of upcoming programs finalized at BJP organizational meeting; call to observe June 25 as ‘Black Day’.
Series of upcoming programs finalized at BJP organizational meeting; call to observe June 25 as ‘Black Day’.

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांसदों, विधायकों, जिला संगठन प्रभारियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियानों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित कई सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने किया।

प्रमुख निर्णय और आगामी कार्यक्रम

बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि संगठन के पास आगामी कार्यक्रमों की एक सशक्त श्रृंखला है, जिसे व्यापक स्तर पर जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि—

” 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का व्यापक आयोजन किया जाएगा। सभी शक्ति केंद्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी तक भाग लेंगे।
* 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को सभी मंडलों में मनाया जाएगा।
* 25 जून को आपातकाल की बरसी पर इसे ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
* 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

संगठनात्मक मजबूती पर जोर

बैठक में महाजनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क, जैविक कृषि गोष्ठी और विकसित भारत संकल्प गोष्ठी जैसे कार्यक्रमों को गति देने पर बल दिया गया।

आदित्य साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही भाजपा की वास्तविक ताकत है। इन्हीं प्रयासों के बल पर पार्टी जन-जन तक विकास और सेवा के संकल्प को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।