पटना के दानापुर कोर्ट से सात कैदी हुए फरार, कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस.

पटना के दानापुर कोर्ट से सात कैदी हुए फरार, कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस.

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सात कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गए है। इन सभी को दानापुर न्‍यायालय में पेशी के बाद जेल ले जाया जा रहा था। कैदियों के फरार होने से पटना के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि फरार होने वाले सभी कैदी पटना जिले के सिगोड़ी थाना कांड संख्या 72/21 में आरोपित हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

न्‍यायालय से मिली जानकारी के अनुसार सोनू यादव, लल्‍लू यादव, सिद्धनाथ यादव, उपेंद्र यादव, चंदन कुमार, मुकुल कुमार और राज कुमार यादव एक ही परिवार के हैं, ये सभी पटना जिले के सिगोड़ी थाने के नरौली मढि़या गांव के रहने वाले हैं।

सात कैदियों के फरार होनें के बाद सिगोड़ी थानाप्रभारी ने बताया कि दानापुर न्यायालय से कैदी फरार होने की सूचना मिलते ही कई थाना के पुलिस बल के साथ आरोपितों के गांव की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी गयी है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर सादे लिबाज़ में निगरानी कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now