किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य से आज कई ट्रेनें प्रभावित, दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द

रांची: रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण मंगलवार, 22 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा, जबकि दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है।

इन ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ होगा
* 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 22 सितंबर को गोमो स्टेशन से आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी। गोमो–हटिया–गोमो के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
* 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा स्टेशन से आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी। आद्रा–हटिया–आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।
*63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का आंशिक समापन और प्रारंभ मूरी स्टेशन पर होगा। मूरी–रांची–मूरी के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद्द
रेलवे के अनुसार, 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर और 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर का 22 सितंबर को परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।


रांची समेत पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, कई जगह बारिश-गरज का अलर्ट
रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को पूरे झारखंड में आसमान सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। राज्य…

कविता लोकजीवन की पीड़ा, आशा और संवेदना की सशक्त अभिव्यक्ति : डॉ. संदीप घोष चौधुरी
जमशेदपुर: हिंदी सप्ताह समारोह के तहत सोमवार को सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) के ऐतिहासिक प्रेक्षागृह में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।…
















